पीएम जनमन योजना से बदली पहाड़ी कोरवा की जिंदगी
सुरक्षित आवास के लिए मुन्नी ने जताया आभार

Deshkibaat24
2 Min Read

बलरामपुर, 09 फरवरी 2026/ शासन-प्रशासन के सतत् प्रयासों से जिले के पहाड़ी कोरवा जनजातीय परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिसके अंतर्गत पीएम जनमन आवास योजना से मुन्नी बाई पहाड़ी कोरवा आवास से लाभान्वित हुई है।
जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत घटगांव निवासी श्रीमती मुन्नी बाई पहाड़ी कोरवा को आवास का लाभ मिला है। श्रीमती मुन्नी बताती है कि शासन द्वारा पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत राशि सीधे उनके बैंक खाते में आबंटित की गई। राशि प्राप्त होने के पश्चात हितग्राही श्रीमती मुन्नी बाई द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया और आज वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में जीवन यापन कर रही हैं। वे कहती है कि पहले बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। पैसे के अभाव में घर की मरम्मत भी नहीं करा पा रही थी, लेकिन पीएम जनमन योजना ने उनके आवास के सपने को साकार किया है और अब आवास मिलने से काफी सहुलियत हुई है। श्रीमती मुन्नी कहती है कि योजना से कई निम्न वर्गीय परिवारों को पक्का मकान का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने योजना के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment