सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ की जा रही त्वरित कार्यवाही।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही कर गुम इंसानो की खोजबीन कर दस्तांयाब की कार्यवाही की जाती हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक मानप्रताप सिंह साकिन चांदनी बिहारपुर सूरजपुर हाल मुकाम सुभाषनगर गांधीनगर द्वारा दिनांक 02/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/02/26 के दोपहर करीब 3/00 बज से 4/00 बजे के मध्य प्रार्थी की सांस सुकवरिया सिंह घर से बिना बताये कही चली गई है जिसका आसपास एवं गाँव मे पता तलाश करने पर नही मिलने पर थाना गांधीनगर में गुम इंसान कमांक 13/26 दर्ज किया गया।
⏩ मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 02/02/26 को गुम इंसान श्रीमती सुकवरिया सिंह को बरामद कर पूछताछ किया गया जो घर का पता भुल जाने से होटल शैलगिरी शुभ होण्डा के पास चली जाना बताई है । इस दौरान इसके साथ किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना घटित नही हुआ है। गुमशुदा महिला को दस्तायाब कर महिला के परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती हैं, साथ ही सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि ऐसे मामलो की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानो मे प्रदान करें जिससे मामलो मे त्वरित कार्यवाही की जा सके, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, महिला प्रधान आरक्षक फ़िलोमीना पन्ना , महिला आरक्षक प्रिया रानी सक्रिय रहे।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा गुम महिला कों दस्तयाब कर परिजनों कों किया गया सुपुर्द।*
Leave a comment
Leave a comment

