सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, सफारी वाहन जब्त

Deshkibaat24
2 Min Read

सूरजपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। लटोरी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी वाहन से 8 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
चेकिंग देख भागने की कोशिश पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार, डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 03 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम लटोरी मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी।
तभी अंबिकापुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा सफारी (क्रमांक CG 15 EG 4455) ने पुलिस को देखते ही चेकिंग पॉइंट से करीब 50 मीटर पहले वाहन रोक दिया और उसे वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई और तत्काल घेराबंदी की गई।
जब्ती और गिरफ्तारी
घेराबंदी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तीन अन्य को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
जीवधन पैंकरा (28 वर्ष), निवासी सोनगरा।
सुरेन्द्र कुमार लास्कर (20 वर्ष), निवासी ग्राम बरौधी।
ललित यादव (21 वर्ष), निवासी ग्राम बरौधी।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त सफारी वाहन को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का और सैनिक तामेश्वर राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment