सूरजपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, चौकी बसदेई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 25 जनवरी 2026 का है, जब बसदेई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक स्विफ्ट कार (क्रमांक CG 11 BD 8383) को पकड़ा था। उस दौरान पुलिस ने कटघोरा (कोरबा) निवासी मुकेश कंवर और योगेश कंवर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से:
10 किलो 850 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये)
परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार
जप्त की गई थी। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी, लेकिन इनका एक साथी नीतीश प्रकाश दीवान मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी
फरार आरोपी की तलाश के लिए डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सख्त निर्देश दिए थे। बसदेई पुलिस लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच सटीक सूचना के आधार पर आरोपी नीतीश प्रकाश दीवान (पिता: महेश दास, उम्र: 25 वर्ष, निवासी: चोटिया, थाना बांगो/वर्तमान निवासी: टेगी पूरा कटघोरा) को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्यवाही में बसदेई चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल, आरक्षक देवदत्त दुबे, रामकुमार सिंह, दिलीप साहू, शिवराज शाह और सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।
सूरजपुर: गांजा तस्करी मामले में फरार तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
Leave a comment
Leave a comment

