
:- घरवालो की डाट फटकार से बचने नाबालिग घर की तीसरी मंजिल मे सीढ़ी के निचे थी छिपी।
:- परिजनों द्वारा नाबालिग के गुम होने की सूचना देने पर नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने शुरू किया था पता तलाश,
:- नाबालिग के मिलते ही परिजनों ने ली राहत की सांस, पुलिस टीम की सूझबूझ से चंद घंटे मे हुआ मामले का खुलासा।
➡️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी द्वारा दिनांक 02/02/26 को थाना मणीपुर आकर गुम इंसान सम्बन्धी शिकायत दिया गया जिसमे प्रार्थी बताया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की जो सिर्फ 06 वर्ष की है, जो दिनांक 02/02/26 को स्कूल पड़ने प्राथमिक शाला साड़बार गयी थी, स्कूल से 4:00 बजे वापस घर आकर स्कूल बस्ता रखकर स्कूल के पास फुलकी खाने गयी थी जो स्कूल के आँगन मे खेल रही थी, शाम 5:30 बजे तक वापस नहीं आने पर घर के लोगो के साथ प्रार्थी आस पड़ोस एवं रिश्तेदारो मे पता तलाश किये जो नहीं मिली, उक्त सम्बन्ध मे प्रार्थी द्वारा शिकायत देने पर सर्वप्रथम मामले को वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाया गया।
⏩ मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का पता तलाश शुरू किया गया। प्रार्थी अपनी नाबालिग बच्ची को हर जगह खोज लेना और नहीं मिलने की बात बताकर किसी अनहोनी की शंका जाहिर कर रहा था, थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा बिना समय गवाएं नाबालिग की खोजबीन शुरू की गई, पुलिस की कई टीम नाबालिग को आस पड़ोस, रिश्तेदार एवं स्कूल के आसपास एवं अन्य संभावित स्थल पर लगातार पता तलाश कर रहे थे, इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने प्रार्थी के घर का मुवायना कर नाबालिग की पत्तासाजी की गई, प्रार्थी के मकान मे खोजबीन करते वक्त तीसरी मंजिल मे सीढ़ी के निचे ध्यान से देखने पर कपड़ो के अंदर कुछ होने का संदेह हुआ, जो थाना प्रभारी मणीपुर एवं गुम नाबालिग के पिता द्वारा सीढ़ी के निचे के कपड़ो को हटाकर देखने पर गुम नाबालिग को कपड़ो के भीतर मौजूद पाया गया, परिजन नाबालिग को अपने घर मे ही होना पाकर राहत की सांस लिए साथ ही सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के प्रति सराहना प्रकट किये, गुम नाबालिग के परिजनों द्वारा अपने घर मे फौरी तौर पर देख नाबालिग के गुम होने की शिकायत थाना मणीपुर मे दिया गया था, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस पास के जगहों पर बारीकी से निरीक्षण कर नाबालिग को प्रार्थी के मकान से ही बरामद कर मामले का खुलासा चंद घंटे के भीतर ही कर दिया गया, नाबालिग बालिका परिजनों की डाट से बचने के लिए अपने ही घर मे छिपकर रहना बताई , पुलिस टीम द्वारा परिजनों एवं नाबालिग बालिका को समझाईस दिया गया।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण पाल, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, रामाशंकर यादव, अनिल सिंह, सैनिक ओमप्रकाश दुबे एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

