IMG-20261117-WA0007

सूरजपुर, 17 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के तहत सूरजपुर जिले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलटिकरी के 89 जनजातीय परिवारों के घरों में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंच गई है। ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा’ की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में इन सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन के प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​विद्युतीकरण के लिए किए गए विशेष कार्य

​धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा बेलटिकरी के विद्युत विहीन क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया। इसके तहत गांव में:

  • ​218 नए विद्युत खंभे स्थापित किए गए।
  • ​1.054 किलोमीटर लंबी 11 केवी हाईटेंशन लाइन और 7.657 किलोमीटर एलटी लाइन बिछाई गई।
  • ​निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 2 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए।
  • ​सभी 89 परिवारों के घरों में मीटर लगाकर विधिवत कनेक्शन प्रदान किया गया।

​जीवन स्तर में आएगा सुधार, बच्चों की पढ़ाई होगी आसान

​गांव में बिजली पहुंचने से अब बच्चों को रात के समय पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी। महिलाओं को घरेलू कार्यों में आसानी होगी और उन्हें पारंपरिक ढिबरी व लालटेन के धुएं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही मोबाइल, टीवी और अन्य आधुनिक उपकरणों के उपयोग से ग्रामीणों का जीवन सुगम होगा और आजीविका व स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

​सुरक्षित बिजली उपयोग की दी गई समझाइश

​कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित बिजली उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ट्रांसफार्मरों, तारों और खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, घरों में उचित वायरिंग करवाने, बिजली की बचत करने और समय पर बिल भुगतान करने की अपील की। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या तार टूटने की स्थिति में खुद सुधार करने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई।

​इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलटिकरी के सरपंच रामबिलास सरुता, सचिव शिवशंकर गोयन, पंच दिनेश, मूलहदेव राजवाड़े, जनसाई, शिवलाल राजवाड़े तथा विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता मुकेश कुमार ध्रुव, सहायक अभियंता अनुरंजन कुजूर, शादाब अहमद और जी.एन. तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सरपंच रामबिलास सरुता ने गांव के 89 परिवारों तक बिजली सुविधा पहुँचाने के लिए शासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *