
अंबिकापुर : सरगुजा जिले में पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 88 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन पर चलाए गए इस 24 घंटे के विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुबह-सुबह आरोपियों के ठिकानों पर औचक दबिश दी और उन्हें धर दबोचा।
69 स्थाई और 19 गिरफ्तारी वारंट हुए तामील
सरगुजा पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत जिले भर के समस्त थाना और चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने कुल 69 स्थायी वारंट और 19 गिरफ्तारी वारंट तामील कराते हुए सभी 88 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
किस थाने में कितने वारंटी हुए गिरफ्तार?
अभियान के दौरान सबसे अधिक वारंटियों को थाना कोतवाली और थाना गांधीनगर की टीमों ने दबोचा। विभिन्न थानों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
- थाना कोतवाली: 30 स्थाई वारंट
- थाना गांधीनगर: 14 स्थाई वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट
- थाना मणिपुर: 07 स्थाई वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट
- थाना सीतापुर: 04 स्थाई वारंट
- थाना बतौली: 02 स्थाई वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट
- थाना दरिमा: 02 स्थाई वारंट
- थाना लखनपुर: 04 स्थाई वारंट
- थाना उदयपुर: 02 स्थाई वारंट और 03 गिरफ्तारी वारंट
- थाना धौरपुर: 02 स्थाई वारंट और 09 गिरफ्तारी वारंट
- थाना लुण्ड्रा: 01 स्थाई वारंट और 02 गिरफ्तारी वारंट
- थाना कमलेश्वरपुर: 01 स्थाई वारंट और 02 गिरफ्तारी वारंट
14 साल पुराना मामला और एनडीपीएस आरोपी भी धराए
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ पुराने और गंभीर मामलों के फरार वारंटियों को भी शिकंजे में लिया। थाना लखनपुर अंतर्गत मारपीट के 14 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, एनडीपीएस (NDPS) प्रकरण में फरार चल रहे राजेश उर्फ भैरा (निवासी- कोट बासपारा, सीतापुर) के स्थायी वारंट पर भी लखनपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए उसे धर दबोचा।
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ इस तरह का धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
