IMG-20261128-WA0006

अंबिकापुर। थाना गांधीनगर पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गणेश ज्वेलर्स के संचालक शिवम खरात के कब्जे से चोरी किए गए 4 नग चांदी के ब्रेसलेट और एक नग गला हुआ चांदी बरामद किया है। प्रकरण में शेष माल और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवापारा नेहरू छात्रावास के पीछे निवासी निधि सोनी (उम्र 27 वर्ष) ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे से 30 सितंबर 2026 की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से चांदी के 15 नग ब्रेसलेट तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी (कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये) चोरी कर ली। इस शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 616/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में आरोपी शिवांग चौहान उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से एक आर्टिफिशियल हार और कान का झुमका बरामद किया था। इसके बाद मामले में शामिल एक अन्य आरोपी इरफान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से की गई सघन पूछताछ में उन्होंने चोरी के आभूषणों को गणेश ज्वेलर्स के संचालक शिवम खरात को बेचना स्वीकार किया।

​आरोपियों के बयान और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने ब्रम्ह रोड, पंचशील गली (थाना कोतवाली अम्बिकापुर) निवासी शिवम खरात (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से चोरी के सामान में से 4 नग चांदी के ब्रेसलेट और एक नग गली हुई चांदी बरामद कर जप्त की गई। अपराध के पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिवम खरात को गिरफ्तार कर मामले में बीएनएस की धारा 111 और 317(2) जोड़ते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

​इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बीरेंद्र कुजूर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जयदीप सिंह, विकाश सिन्हा, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, सत्येंद्र दुबे और मनीष सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Disclaimer

वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।

संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854

सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *