अंबिकापुर। 29 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन और कार्यक्रम के मद्देनजर सरगुजा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्सन के साथ-साथ आठ पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह ट्रैफिक एडवाइजरी 29 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान अंबिकापुर शहर में सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध (‘नो एंट्री’) रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को शहर में आवागमन की पूरी छूट दी गई है।
यात्री बसों और चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्ट मार्ग:
- मनेन्द्रगढ़ रोड और बनारस रोड से आने वाले वाहन: ये वाहन साईं मंदिर तिराहा, महावीर मार्ग, रावत रेजीडेंसी तिराहा और कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर मोड़, मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड तथा बस स्टैंड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- गढ़वा रोड और प्रतापपुर रोड से आने वाले वाहन: ये वाहन सरगंवा रोड से संजय पार्क मार्ग होते हुए लरंगसाय चौक से रिंग रोड का उपयोग करेंगे और चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक तथा बस स्टैंड मार्ग से आगे बढ़ेंगे।
- रायगढ़ रोड और बिलासपुर रोड से आने वाले वाहन: ये वाहन रिंग रोड होते हुए भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, नया बस स्टैंड, मासूम अस्पताल के पास गंगापुर मोड़ और माखन विहार तिराहा से एमजी रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
वाहनों के लिए चिन्हित आठ पार्किंग स्थल:
कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और आम जनता के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं:
- P-01 (पी.जी. कॉलेज गेट): ड्यूटी में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं मीडिया संस्थान के सदस्यों के वाहनों के लिए।
- P-02 (बनारस रोड स्थित दुबे प्लाट पार्किंग): बनारस रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-03 (नवापारा चर्च के सामने का मैदान): आकाशवाणी चौक की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-04 (सर्कस मैदान): अम्बेडकर चौक की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-05 (पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, प्रवेश द्वार आईटीआई की ओर से): गांधी चौक की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-06 (राजमोहिनी देवी भवन): अम्बेडकर चौक व एमजी रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-07 (राजमोहिनी देवी भवन के पीछे का मैदान): अम्बेडकर चौक व एमजी रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
- P-08 (किसान राइस मिल मैदान): एमजी रोड की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए।
सरगुजा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्ट मार्गों और चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
