141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस; 50 हल्कों में अतिरिक्त प्रभार से चल रहा राजस्व कामकाज
सूरजपुर। जिले में पटवारी हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पटवारियों के कुल 210 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 191 पद भरे हुए हैं, जिनमें से 141 पटवारी हड़ताल पर चले गए थे।
प्रशासन द्वारा हड़ताल पर गए सभी 141 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद 6 पटवारियों ने पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, हड़ताल में शामिल रहने पर 14 पटवारियों को निलंबित किया गया है, जबकि 28 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।
भू-अभिलेख शाखा के मुताबिक हड़ताल के बावजूद आमजन और राजस्व कार्यों को प्रभावित न होने देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वर्तमान में जिले के 50 पटवारी हल्कों में अतिरिक्त प्रभार सौंपकर राजस्व संबंधी कामकाज संचालित किया जा रहा है।
Disclaimer
वेब पोर्टल पर लगी सभी खबरों (फोटो, वीडियो, ऑडियो, कंटेंट) की पूर्ण जिम्मेदारी खबर भेजने वाले संवाददाता की ही होगी। संवाददाता की खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही हेतु संवाददाता ही जिम्मेदार होंगे। अतः खबर की सत्यता की जांच करने के पश्चात ही खबर भेजें। वेब पोर्टल के प्रधान संपादक व संपादक इस हेतु जिम्मेदार नहीं होंगे।
संपादक: मोहम्मद गयासुद्दीन 7089858854
सह संपादक: निजामुद्दीन खान 9977896417
