
विशेष संवादाता मोहिबुल हसन (लोलो)
सूरजपुर (दतिमा) : हुजुर हजरत मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिवस के मुबारक मौके पर दतिमा सहित पूरे क्षेत्र में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत, एहतराम और बेमिसाल उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देते हुए एक विशाल व भव्य जुलूस निकाला गया।
एक सप्ताह से चल रही थीं तैयारियां
मुस्लिम समुदाय के तत्वावधान में आयोजित इस पर्व को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां जोरों पर थीं। दतिमा स्थित मस्जिदों को आकर्षक रोशनी और झालरों से सजाया गया था। विभिन्न मोहल्लों में भी मिलादुन्नबी को लेकर विशेष चहल-पहल और सजावट देखी गई।
अकीदत के साथ निकला जुलूस
ईद-मिलादुन्नबी का मुख्य जुलूस बड़ी मस्जिद के सदर मोहम्मद शाकिर साहब तथा छोटी मस्जिद के सदर मोहम्मद रफीक साहब की संयुक्त अगुवाई में बड़ी मस्जिद से रवाना हुआ। जुलूस मदरसा होते हुए रज़ा-ए-मुस्तफा अंजुमन कमेटी (छोटी मस्जिद) पहुंचा और वहां से दतिमा चौक तक गया। जुलूस में शामिल लोग हाथों में इस्लामिक झंडे थामे, एक-दूसरे के साथ एकलाख और मोहब्बत के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे।
गूंजते रहे नारे, जगह-जगह लंगर का आयोजन
मार्ग में जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान हुजूर के दीवानों द्वारा फातेहा खानी कराई गई और लंगर का वितरण हुआ। पूरे रास्ते “नारे तकबीर – अल्लाहु अकबर”, “नारे रिसालत – या रसूल अल्लाह” और “पत्ती-पत्ती, फूल-फूल – या रसूल, या रसूल” के रूहानी नारों से माहौल खुशनुमा बना रहा।
मदरसे में मुख्य कार्यक्रम और शिरनी तकसीम
दतिमा चौक से भ्रमण करते हुए जुलूस वापस मदरसा पहुंचा, जहां मुख्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां मिलाद शरीफ की महफिल सजी, जिसमें हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी और उनकी दी गई अमन-चैन व इंसानियत की तालीम पर रोशनी डाली गई। इसके पश्चात लंगर और फातेहा खानी के बाद उपस्थित लोगों के बीच शिरनी का वितरण कर देश व समाज में खुशहाली और अमन-अमान की दुआ मांगी गई।
गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस मुबारक मौके पर अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शामिल लोगों में:
मोहम्मद अब्बास अंसारी
मोहम्मद अयूब
मोहम्मद मुश्ताक
मोहिबुल हसन
आरबी बक्स
मोहम्मद शहमीर
मोहम्मद शमीम
मोहम्मद सुलेमान
मोहम्मद इस्राइल
मोहम्मद जमील हसन
मोहम्मद गौश
मोहम्मद आबिद
मोहम्मद शाहिब गन्नी
मोहम्मद नवाब
मोहम्मद ताहिर
मोहम्मद जाकिर
मोहम्मद साबिर
मोहम्मद इब्राहिम
इसके अलावा अंजुमन कमेटी के अन्य सदस्य व भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

